मैं अपने लुक को लेकर सहज हूं : अक्षय डोगरा

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘वारिस’ में नकारात्मक भूमिका में नजर आ रहे अक्षय डोगरा का कहना है कि वह धारावाहिक में अपने लुक को लेकर सहज हैं।

अभिनेता ने कहा, “हम आज एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां टेलीविजन युवाओं को काफी आसानी से प्रेरित करता है। अगर हम लगातार उनके सामने एक अभिनेता की फिट बॉडी होने का दबाव डालेंगे, तो हमें उन्हें इसी प्रकार बने रहने के लिए भी प्रेरित करना होगा।”

अक्षय ने कहा, “मैं अपने लुक को लेकर पूर्ण रूप से सहज हूं और मैं लोगों को यही सुझाव देना चाहूंगा कि वह जीवन का आनंद लें और सामाजिक नियमों में घुटकर न रहें।”

टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में एक मां के संघर्ष की कहानी को दर्शाया जा रहा है, जिसमें उसे समाज के नियमों तले दबे रहने के कारण अपनी बेटी को बेटा साबित करना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493