मैं अब खुलकर जी रही हूं : कैबेलो

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका कैमिला कैबेलो का कहना है कि बैंड फिफ्थ हॉर्मनी से अलग होने के फैसले से उन्हें अपनी जिंदगी खुलकर जीने में मदद मिली है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कैबेलो ने सोमवार को अपना पहला एल्बम ‘कैमिला’ जारी किया। उनका मानना है कि बैंड को छोड़ने के फैसले ने उन्हें खुद को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करने और अपने नजरिए को खुलकर जाहिर करने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक इस सोच के साथ गाने लिखा करती थीं कि बैंड में होने के चलते अगले 10 सालों तक और कोई उनके गीतों को नहीं सुन पाएगा।

कैबैलो ने कहा कि वह अब अच्छी स्थिति में हैं, क्यूंकि सार्वजनिक जगहों पर अपनी मौजूदगी को लेकर और क्या पहना जाए, इस बारे में फैसले वह खुद ले सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493