मैं अब भी कलाकार बनने की कोशिश में : सिकंदर खेर

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर का कहना है कि वह अब भी कलाकार बनने की कोशिश कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि ‘स्टार चिल्ड्रन’ के पास बॉलीवुड में संघर्ष के लिए ज्यादा कुछ नहीं है? इस पर सिकंदर ने ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मैं अब भी एक अभिनेता बनने की कोशिश कर रहा हूं और मैं ऐसा खुद कर रहा हूं। मेरी मां चंडीगढ़ में रहती है और मेरे पिता ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर रहे हैं, इसलिए वह मुश्किल से ही यहां होते हैं।”

वर्ष 2008 में ‘वुडस्टॉक विला’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता ने कहा कि वह अक्सर भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देते रहते हैं।

उन्होंने कहा, “हाल ही में मैंने एक ऑडिशन (जो मैं अक्सर करता हूं) में भाग लिया, जिसे नेपोटिज्म समझा गया। मुझे यह समझ नहीं आया।”

सिकंदर इन दिनों ‘मिलन टॉकीज’ और ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ के साथ व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493