मैं आत्मविश्वास से भरपूर कलाकार हूं : निहारिका रायजादा

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में व्यस्त निहारिका रायजादा का कहना है कि वह आत्मविश्वास से भरपूर कलाकार हैं, जिसे अपने अभिनय कौशल पर भरोसा है।

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में व्यस्त निहारिका रायजादा का कहना है कि वह आत्मविश्वास से भरपूर कलाकार हैं, जिसे अपने अभिनय कौशल पर भरोसा है।

कई कलाकारों वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों के साथ काम करने पर कोई भी नर्वस महसूस कर सकता है।

इस बारे में पूछे जाने पर निहारिका ने कहा, “मैं एक आत्मविश्वास से भरपूर कलाकार हूं और मुझे अपने अभिनय कौशल पर भरोसा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने बड़े कलाकार बन गए हैं या आप कितने बड़े कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं, आपका अपने आप पर भरोसा करना जरूरी है।”

अभिनेत्री ने कहा कि इन दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए खुशकिस्मती और गर्व की बात है और बतौर कलाकार वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की उम्मीद करती हैं।

निहारिका ‘मसान’, ‘बेबी’ और ‘अलोन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493