मैं आधी तमिल हूं : सायेशा

चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में तमिल फिल्म ‘वेनामेगन’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर चुकीं अभिनेत्री सायेशा खुद को पहले से ही आधी तमिल मानती हैं, क्योंकि वह बिना किसी की मदद लिए संवादों का सही उच्चारण करने में सक्षम हैं।

सायेशा ने आईएएनएस से कहा, “शुरुआत में तमिल समझने में मुझे दिक्कत आई, लेकिन समय के साथ आसानी से आ गई। अब मैं संवाद आसानी से बोल पा रही हूं और मैं बिना किसी के बताए अपने संवाद बोलने में सक्षम हूं। मुझे लगता है कि मैं पहले से ही आधी तमिल हूं।”

जयराम रवि के साथ काम कर रहीं ‘शिवाय’ की अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा, “यह मेरी पहली फिल्म है। हालांकि, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं ‘शिवाय’ का हिस्सा बनी। इस भूमिका ने मेरी क्षमता साबित नहीं की है। यहां, मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि यह मेरी सबसे अच्छी भूमिका होगी।”

सह-कलाकार के बारे में उन्होंने कहा, “रवि बहुत ही सहयोगी और अनुकूल हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493