मैं एक ‘उत्पाद’ हूं : मेगन फॉक्स

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन फॉक्स का कहना है कि वह जानती हैं कि वह एक ‘उत्पाद’ हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की परिभाषा पसंद नहीं है।

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन फॉक्स का कहना है कि वह जानती हैं कि वह एक ‘उत्पाद’ हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की परिभाषा पसंद नहीं है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सेक्स सिंबल मानी जाने वाली फॉक्स को अपनी इस तरह की पहचान को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

फॉक्स ने कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन से कहा, “यह एक जैविक तथ्य है कि सेक्स बिकता है, लेकिन काश इसमें लैंगिक समानता होती। इसका बोझ केवल महिलाओं पर ही नहीं होना चाहिए और मुझे लगता है कि अब तक यह बोझ हम पर ही है।”

फॉक्स ‘उत्पाद’ के रूप में देखे जाने से खुश नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसे अपने करियर के एक हिस्से के रूप में स्वीकार लिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मैं एक उत्पाद हूं, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493