लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी हिप-हॉप स्टार चांस द रैपर ने सबसे कम उम्र में मानवीय कामों के लिए ‘बेट’ अवार्ड जीतने के बाद बेहतर शख्स बनने का वादा किया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, सामाजिक रूप से जागरूक रैपर को शिकागो शहर के लोगों की तरफ से परोपकारी कार्यो को करने और दान देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
पुरस्कार मिलने पर चांस ने कहा, “मैं एक अच्छा इंसान हूं और मैं एक बेहतर शख्स बनने जा रहा हूं।”
चांस (24) ने 25 जून की रात माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि उनके पास मूल रूप से दुनिया को यह बताने की योजना है कि कैसे इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath