मैं एक महिला हूं : ब्रूस

लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी रिएलिटी स्टार एवं पूर्व खिलाड़ी ब्रूस जेनर ने खुलासा किया कि वह खुद को एक महिला मानते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से वह खुद को एक महिला के रूप में देखना चाहते थे, जो कि वास्तव में वह हैं।

समाचार चैनल ‘एबीसी न्यूज’ के प्रस्तोता डिएन सॉयर के साथ साक्षात्कार में ब्रूस ने पुष्टि की कि उन्होंने पुरुष से महिला बनने के लिए अपना लिंग परिवर्तन कराया है।

ब्रूस ने दर्शकों और अपने परिवार के समक्ष साक्षात्कार देते हुए खुलासा किया, “मैं हर प्रकार से एक महिला हूं। मेरा दिमाग, मेरी आत्मा पुरुष से ज्यादा एक महिला जैसे हैं। ब्रूस ने अब तक एक झूठ को जिया है, अब और नहीं।”

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ब्रूस ने साक्षात्कार में यह भी खुलासा किया कि वह लगातार महिला हार्मोन ले रहे हैं और पूरी तरह से एक महिला बन जाना चाहते हैं।

दूसरी तरफ, ब्रूस ने यह भी माना कि वह अभी भी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा, “मैं कभी भी पुरुषों की तरफ आकर्षित नहीं हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493