मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डॉली सोही ने कहा कि एक समय था, जब वह खिलाड़ी बनना चाहती थी।
डॉली सोही ने ‘कलश’, ‘भाभी’ और ‘पेशवा बाजीराव’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं लेकिन बड़े होते समय उनके सपने अलग थे।
डॉली ने कहा, “मैं असल जिंदगी में हमेशा से एक खिलाड़ी बनना चाहती थी लेकिन मैं अब एक अभिनेत्री हूं। स्कूल के दिनों के दौरान मैं एक अच्छी खिलाड़ी थी। मैं अभी भी अपनी बेटी और बहन के साथ खेलती हूं। मुझे खुशी है कि मेरे शो (मेरी दुर्गा) में मुझे एक खिलाड़ी का रोल निभाने का मौका मिला।”
डॉली ने कहा, “नए शो के लिए मुझे जो रूप दिया गया है वह मुझे बहुत पसंद है। एक खिलाड़ी की तरह मैं कपड़े पहनूंगी। मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे लग रहा है कि मेरा रूप फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल के टॉमबॉय लुक जैसा है।”
dharmpath.com dharmpath