मैं ऑस्कर के सपने नहीं देख रहा हूं : राजकुमार

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक के बाद एक पुरस्कार जीत रहे अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वह ऑस्कर अवार्ड के सपने नहीं देख रहे हैं।

राजकुमार को रविवार को स्टार स्क्रीन अवार्डस में फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) का पुरस्कार दिया गया है और ‘बरेली की बर्फी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।

‘न्यूटन’ ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टी है।

लेकिन, अभिनेता ने यहां कहा, “मैं ऑस्कर के सपने नहीं देख रहा हूं। मुझे पता है कि तटस्थ होना बेहतर है और मैं इस बात से खुश रहूं कि इस साल ऑस्कर के लिए भारत की ओर से इस फिल्म को भेजा गया है।”

राजकुमार राव की इस साल छह फिल्में रिलीज हुई और सभी सफल रहीं। उन्होंने इसे ‘सिक्सर’ करार दिया।

उन्होंने कहा, “यह एक तरह का सिक्सर है। मैं खुश हूं कि सभी फिल्में सफल रहीं और लोगों ने मेरी मेहनत और लगन को सराहा।”

अभिनेता अगले साल ‘न्यूटन’ की टीम के साथ ऑस्कर समारोह में शमिल होंगे।

अगले साल, राजकुमार राव ‘लव सोनिया’, ‘5 वेडिंग्स’, ‘ओमेरता’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘फन्ने खान’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्मों में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493