मैं और ऋतिक एक जैसे : टाइगर श्रॉफ

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अक्सर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के नृत्य कौशल और शारीरिक सौष्ठव की तुलना ऋतिक रोशन के साथ की जाती है, वहीं उनका कहना है कि कुछ स्थितियों में ये दो चीजें उनमें एक जैसी लगती हैं।

ऋतिक के साथ तुलना के बारे में पूछे जाने पर टाइगर ने आईएएनएस से कहा, “मेरे लिए यह प्रशंसा है आलोचना नहीं है। फिल्म-जगत में ऋतिक सर मेरे आदर्श हैं। मैं उनके जैसा करियर ग्राफ बनाना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “जब भी मैं उनसे मिला तो मुझे लगा कि मैं उनके ही जैसा हूं, क्योंकि काम में वह हर छोटी से छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं, छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं उनके क्राफ्ट की समझदारी, एक्शन और शरीर की भाषा का बहुत सम्मान करता हूं।”

टाइगर ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उन्होंने ऋतिक के डांस से प्रेरणा ली है और उनके कई मूव्स अपनाने की कोशिश की है।

टाइगर इस तथ्य को ध्यान में रखते हैं कि वह अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं, जिसके चलते उनके पिता से उनकी तुलना होना लाजमी है।

पिता के सर्वश्रेष्ठ किरदार के बारे में पूछे जाने पर टाइगर ने कहा, ‘गर्दिश’ और ‘परिंदा’।

टाइगर वर्तमान में अपनी फिल्म ‘बागी’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें श्रद्धा कपूर भी हैं, यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493