ऑकलैंड, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्टेज शो ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ के मंचन के सिलसिले में फिलहाल यहां मौजूद अभिनेता अनुपम खेर का मानना है कि वह औसत से भी निचले दर्जे के गायक हैं।
शहर में घूमने के दौरान अनुपम एक पार्क में गए और वहां खुद को अकेला देखकर उन्होंने लोकप्रिय गीत ‘कुछ ना कहो’ गाना शुरू कर दिया।
ट्विटर पर शनिवार को एक वीडियो साझा करते हुए अनुपम ने लिखा, “कुछ जगहों की खूबसूरती आपको असाधारण चीजें करने के लिए प्रेरित करती है। मैं औसत से भी नीचे दर्जे का गायक हूं, लेकिन इस जगह ने मेरे अंदर के गायक को उभारा। मेरे पसंदीदा गानों में से एक आपके लिए यह रहा।”
नाटक में अनुपम के साथ राकेश बेदी और नीना गुप्ता भी हैं।
dharmpath.com dharmpath