‘मैं कन्वर्ट होना चाहती हूं…’ कंगना का बयान

नई दिल्ली-बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी हालिया सोशल मीडिया वीडियो है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने वीडियो वायरल किए जाने, विचारधारा में बदलाव और फिल्म इंडस्ट्री में अंतरधार्मिक शादियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. वीडियो में उन्होंने कहा, मैं कन्वर्ट होना चाहती हूं… बस इसी एक लाइन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. कई लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, तो कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए.

दरअसल, कंगना ने वीडियो की शुरुआत उन लोगों को जवाब देते हुए की, जो उनके पुराने इंटरव्यू और वीडियो शेयर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंसान समय के साथ सीखता है, बदलता है और उसकी सोच भी बदल सकती है. किसी को उसकी पुरानी बातों के आधार पर हमेशा जज करना सही नहीं है.

वीडियो में कंगना ने कहा कि उन्होंने अक्सर देखा है कि फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हिंदू अभिनेत्रियां मुस्लिम पुरुषों से शादी के बाद अपनी विचारधारा बदल लेती हैं. उनके मुताबिक, शादी के बाद कई लोग वामपंथी सोच अपनाने लगते हैं और फिर उस विचारधारा का समर्थन भी करते हैं. कंगना ने सवाल उठाया कि अगर दूसरे लोगों को अपनी सोच बदलने की आजादी है, तो उनके विचार बदलने पर आपत्ति क्यों जताई जाती है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493