मैं करियर उन्मुख नहीं : संजय मिश्रा

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुख्यधारा की फिल्मों से लेकर कला फिल्मों तक में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि वे करियर को लेकर ज्यादा सजग नहीं हैं क्योंकि अभिनय उनके जीवन का केवल एक हिस्सा है।

‘मसान’ ने उनकी जिंदगी में क्या बदलाव किया, इस सवाल पर मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, ” ‘मसान’ के बाद भी मेरी जिंदगी वैसी ही है जैसी पहले थी। मेरी एक जिंदगी है और मेरा एक करियर है। मैं ज्यादा करियर उन्मुख नहीं हूं।”

मिश्रा ने कहा कि वे अपनी जिंदगी को खुश रहकर बिताना चाहते हैं।

मिश्रा ने कहा, “करियर मेरी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन मेरी जिंदगी मेरे लिए ज्यादा अहम है। मैं शांति से मरना चाहता हूं। मेरा मानना है कि जिंदगी में सब कुछ अच्छा होना चाहिए इसलिए मैं करियर को ज्यादा अहमियत नहीं देता।”

संजय अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख और काजोल के साथ नजर आएंगे।

फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493