मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता : इरफान

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मंझे हुए अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का जरा भी घमंड नहीं है।

इरफान ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ सरीखी हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, “मुझमें इस बात को लेकर जरा भी दंभ नहीं है कि मैं हॉलीवुड फिल्में कर रहा हूं। आखिर में आप एक आम इंसान हैं। मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता।”

इरफान जल्द शूजीत सरकार निर्देशित ‘पीकू’ में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि वह शूजीत के मुरीद हैं।

उन्होंने कहा, “अगर शूजीत किसी भी फिल्म का प्रस्ताव लेकर मेरे पास आएंगे, तो मैं उसे स्वीकार करूंगा। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”

‘पीकू’ में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493