मैं चाहता हूं कि इस्को मैड्रिड में ही रहे : जिदान

मेड्रिड, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने स्पेन के मिडफील्डर इस्को को बेचने की सारी अटकलों को खारिज कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जिदान ने रियल सोसियादाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे अपनी टीम पर विश्वास है और मैं अंतिम तक ऐसा ही करूंगा। मैं हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देता हूं और उसे पूरे दिल से करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह अपना करियर यहीं समाप्त करें और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, उन्होंने यह दर्शाया है और यह सच नहीं है कि हम उन्हें बेचना चाहते हैं।”

जिदान ने माना कि रियल सोसियादा के खिलाफ होने वाला मैच मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, “हमें 90 मिनटों तक हमारी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने की जरूरत हैं। हम स्पेनिश लीग में अंक अर्जित करके शीर्ष पर चल रही टीम के करीब आना चाहते हैं।”

रियल मेड्रिड अंक तालिका में 39 अंकों के साथ चौथे पाएदान पर बनी हुई है। वह शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना से 19 अंक पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493