मैं जल्द ही किसी भाषा को सीख जाता हूं : विवेक ओबेरॉय

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अपनी पहली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ में काम कर रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्मों में काम करने के लिए भाषा को दीवार के तौर नहीं देखते हैं और वह जल्दी तथा आसानी से किसी भी भाषा पर पकड़ बना लेते हैं।

विवेक ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं अपनी पहली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ की शूटिंग अजित कुमार के साथ कर रहा हूं, जो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सुपरस्टार हैं। 120 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग हमने यूरोप में की है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या भाषा सीखने को लेकर कोई दिक्कत हुई तो विवेक ने कहा, “मुझे भाषा सीखना आसान लगता है। मैं जल्द ही इन्हें सीख जाता हूं। मैंने एक तेलुगू फिल्म की..मैंने ‘रक्त चरित्र’ हिंदी और तेलुगू में की और यह बहुत सहज था और अब तमिल फिल्म में काम करना भी मजेदार है।”

विवेक ने अजित के साथ काम करने को बेहतरीन अनुभव बताया।

फिल्म ‘विवेगम’ में काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन भी हैं। फिल्म के निर्देशक शिवा हैं।

अभिनेता के मुताबिक, ‘विवेगम’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जासूसी फिल्म है।

विवेक फिलहाल अपनी फिल्म ‘बैंक चोर’ के प्रचार में व्यस्त हैं। बंपी निर्देशित यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493