मैं जॉन से सलाह लेता हूं : सिकंदर

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिकंदर खेर ने कहा है कि वह हर बात की सलाह अभिनेता निर्माता जॉन अब्राहम से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे पटकथा हो, या फिल्म निर्माण या फिर कोई सामान्य बात, वह हर चीज के लिए जॉन से संपर्क करना पसंद करते हैं।

दोनों आगामी फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ)’ में साथ दिखेंगे।

सिकंदर ने आईएएनएस से कहा, “जॉन कहते हैं कि उन्होंने अबतक जितनी स्क्रिप्ट पर काम किया है, यह उनमें से सबसे अच्छी है। इसके अलावा इसमें एक ऐसा व्यक्ति, जो इतने वर्षो से अभिनेता है और बेहतरीन काम किया है, यहां तक कि उन्होंने खुद को ‘ए’ ग्रेड निर्माता के रूप में भी स्थापित किया है।”

उन्होंने कहा, “वह एक महान निर्माता हैं और उन्होंने कुछ महान फिल्मों में काम किया है। मैं उनसे बहुत-से सवाल करता हूं। उनके साथ काम करना अद्भुत है। वह बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन सेट पर वह हर चीज सहज बना देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493