मैं जो हूं, प्रशंसकों की वजह से हूं : वरुण धवन

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशंसकों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ हैं, इन्हीं प्रशंसकों की वजह से हैं।

वरुण (28) ने यह भी कहा कि उनके लिए प्रशंसकों की राय सर्वाधिक मायने रखती है।

‘मैं तेरा हीरो’ के अभिनेता ने ट्विटर पर सवाल और जवाब सत्र में अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की, जहां उनसे कहा गया कि वह अपने प्रशंसकों की व्याख्या ‘एक शब्द’ में करें।

वरुण ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, “मैं जो कुछ भी हूं, अपने प्रशंसकों की वजह से हूं। उन्होंने ही मुझे बनाया है और मेरे लिए उन्हीं की राय मायने रखती है।”

वरुण से पूछा गया कि क्या वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करना चाहते हैं।

इस पर वरुण ने लिखा, “हां, वह अच्छी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं।”

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के अभिनेता वरुण फिल्मकार डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने 2012 में फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

एक प्रशंसक ने वरुण से पूछा, “बॉलीवुड में वह किस अभिनेता से सर्वाधिक प्रेरित हैं?”

इस पर उन्होंने कहा, “सभी वरिष्ठों से। उन्हीं की वजह से हम यहां हैं। ऋतिक बेहद प्रेरणादायक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493