मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की बिंदास बाला बिपाशा बसु संग 30 अप्रैल को परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का कहना है कि वह उन्हें हमेशा चाहेंगे।
करण इससे पहले भी दो शादियां कर चुके हैं, जिनका अंजाम किसी से छिपा नहीं है। करण ने अपनी शादी से जुड़ा प्यार भरा एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया।
इस फोटो में करण बिपाशा के गाल पर चुंबन देते नजर आ रहे हैं।
करण ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “मैं पिछले जन्म में जरूर कोई पुण्यात्मा था, तभी तो मुझे इतनी खूबसूरत, प्यार व परवाह करने वाली पत्नी मिली है। तुम्हारे साथ बिताया हर लम्हा सुखदायक है। मैं तुमसे हमेशा मोहब्बत करता रहूंगा।”
बिपाशा-करण का शादी का रिसेप्शन यहां 30 अप्रैल को ही रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड जगत की नामचीन हस्तियां पहुंची थीं।
रिसेप्शन दक्षिण मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रखा गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान व सलमान खान सरीखी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, सोनम कपूर, प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया व रितेश देशमुख, संजय दत्त, रणबीर कपूर व अन्य भी पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath