मैं दुनिया का श्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी : नेमार

रियो डी जनेरियो, 16 जून (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार ने कहा है कि वह दुनिया के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी हैं क्योंकि अर्जेटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो इस ग्रह के हैं ही नहीं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में नेमार ने कहा, “मेसी और रोनाल्डो इस ग्रह के हैं ही नहीं, वे किसी अन्य ग्रह से हैं। मैं इस ग्रह से हूं और इसलिए मैं दुनिया का सबसे अच्छा फुटबाल खिलाड़ी हूं।”

नेमार ने कहा कि मजाक अपनी जगह है लेकिन वह अपने खेल और रूस में जारी विश्व कप में अपनी टीम के अभियान को लेकर संजीदा हैं और वह चाहते हैं कि ब्राजील रूस में छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम करे।

चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करते हुए विश्व कप में टीम की कमान सम्भाल रहे नेमार ने अब वह पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

2014 में ब्राजील में आयोजित विश्व कप के सेमीफाइनल में ब्राजील को जर्मनी के हाथों 1-7 से हार मिली थी। मेसी उस मैच में चोट के कारण नहीं खेल सके थे लेकिन इस बार उनका कहना है कि वह पूरी तरह परिपक्व होकर मैदान में उतरने को तैयार हैं।

ब्राजील को रविवार को अपने पहले ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड से भिड़ना है। इसके बाद 22 अप्रैल को उसका सामना कोस्टा रिका और फिर 27 जून को अंतिम ग्रुप मैच में सर्बिया से होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493