मैं परीकथा विरोधी : हैले बेरी

लॉस एंजेलिस, 14 फरवरी (आईएएनएस)। तीन बार तलाक ले चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बेरी का कहना है कि वह ओलिवर मार्टिनेज, एरिक बेनेट और डेविड जस्टिस से तलाक के बाद परीकथा विरोधी बन गई हैं।

लॉस एंजेलिस, 14 फरवरी (आईएएनएस)। तीन बार तलाक ले चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बेरी का कहना है कि वह ओलिवर मार्टिनेज, एरिक बेनेट और डेविड जस्टिस से तलाक के बाद परीकथा विरोधी बन गई हैं।

बेरी ने कहा, “मैंने तीन असफल शादियों से समझौता करना सीखा है, जो मेरे लिए आसान नहीं रहा। खासकर तब जब बच्चे भी इसमें शामिल हों। एक महिला के रूप में हम यह सोचकर शादी रचाते हैं कि यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा और चमकदार घोड़े पर सवार यही शख्स हमारा राजकुमार है।”

उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें यही परीकथा सुनाई गई थी, लेकिन अब वह इसकी विरोधी बन गई हैं। वह कहती हैं कि शादी एक आशा और उम्मीद के साथ रचाई जाती है और इसके असफल होने पर बहुत निराशा होती है। बेरी का कहना है कि वह इसके लिए अपराधबोध महसूस करती हैं और खुद को जिम्मेदार मानती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हालांकि बेरी को लगता है कि इससे उन्हें अपने बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है।

अभिनेत्री ने यहां ‘सिटी सम्मिट’ कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए हर रिश्ता महत्वपूर्ण था और उन्हें उन रिश्तों से बहुत कुछ सीखने को मिला है, इसके लिए वह शुक्रगुजार हैं, लेकिन यह उनके लिए मुश्किल भरा रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493