मैं पेशेवर कराटे खिलाड़ी हूं : रवीश देसाई

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुंआरा है पर हमारा है’ के अभिनेता रवीश देसाई ने कहा कि वह एक कराटे पेशेवर हैं और टीवी शो में अपना मार्शल आर्ट कौशल दिखाने का अवसर मिलने को लेकर काफी खुश हैं।

रवीश ने एक बयान में कहा, “मैं पेशेवर कराटे खिलाड़ी हूं और इस बात से खुश हूं किमुझे शो में अपना कौशल दिखाने का अवसर मिला। यह मेरे पसंदीदा खेलों में से एक है और मैंने इसका करीब 12 सालों तक प्रशिक्षण लिया है। मेरे पास कराटे में ब्राउन बेल्ट है।”

उन्होंने कहा, “एक ही मंच पर अपनी दो सबसे पसंदीदा चीजें (अभिनय व कराटे) करना गर्व और खुशी का पल है। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक शो के कराटे वाली कड़ी का मजा लेंगे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493