मैं पॉप टूर को नए अंदाज में प्रचलित करना चाहती हूं : मैडोना

लॉस एंजेलिस, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका मैडोना का कहना है कि वह दुनियाभर की यात्रा कर शो पेश करने के बजाय एक ही जगह शो करने के मुद्दे पर विचार कर रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका मैडोना का कहना है कि वह दुनियाभर की यात्रा कर शो पेश करने के बजाय एक ही जगह शो करने के मुद्दे पर विचार कर रही हैं।

साल 1990 में अपने ब्लॉन्ड एंबिशन वर्ल्ड टूर के साथ मैडोना ने आधुनिक पॉप कार्यक्रमों के लिए एक आधार रखी थी।

‘बीबीसी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अब सात वर्ल्ड टूर के बाद पॉप स्टार का कहना है कि वह भविष्य के लिए एक छोटे पैमाने पर शो करने की संभावनाओं की तलाश कर रही हैं।

मैडोना ने कहा, “मैंने कई शो किए हैं, जैसे- वर्ल्ड टूर, स्पोर्ट्स एरेना, यू नेम इट..अब मुझे लगता है कि मुझे इसे अब नए अंदाज में लाने की जरूरत है। मैं इंटीमेट शो करना और दर्शकों से सीधे संवाद करना पसंद करती हूं।”

उन्होंने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिस पर फिलहाल मैं विचार कर रही हूं। एक ऐसा शो करने का विचार जिसमें दुनियाभर की यात्रा नहीं करनी पड़ती है, बल्कि यह एक जगह पर होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493