मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का कहना है कि उन्हें प्यार में विश्वास है और वह जात-पात में विश्वास नहीं करतीं।
वह जल्द ही नए शो ‘कर्णसंगिनी’ में राजकुमारी उर्वशी की भूमिका में दिखाई देंगी। यह धारावाहिक महाभारत की पृष्ठभूमि पर है। यह उर्वशी की कहानी है, जो अर्जुन को छोड़ बिरादरी से हट कर्ण को पसंद करती है।
तेजस्वी ने कहा,”उर्वशी की तरह मैं अपने प्यार के लिए दुनिया से लडूंगी। मैं अपन प्यार पर विश्वास करती हूं, जात-पात नहीं देखती।”
dharmpath.com dharmpath