मैं बहुत संकोची हूं : प्रियंका

indexमुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)| बड़े पर्दे पर कई बिंदास किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह असल जीवन में बहुत संकोची स्वभाव की हैं। यह पूछे जाने पर कि स्टार होने की कौन-सी ऐसी चीज है, जो उन्हें अच्छी नहीं लगती, प्रियंका ने आईएएनएस से कहा, “मुझे हर चीज की कीमत चुकाना अच्छा नहीं लगता। लोगों को लगता है कि हमारी जिंदगी ठाठ-बाट भरी है और हमारे पास बड़ी कार और बंगले हैं। लेकिन सितारों की जिंदगी उनकी अपनी नहीं होती। यही वह कीमत है, जो आपको चुकानी पड़ती है। मैं बहुत संकोची और अपने में सिमटी रहने वाली इंसान हूं। मैं अपना कंफर्ट जोन चाहती हूं। इसलिए एक स्टार होना कठिन है।”

प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा, “फिल्म जगत ने मुझे अपनाया। मैंने बहुत संघर्ष किया है, लेकिन यहां कुछ ऐसे भले लोग हैं, जिन्होंने मुझे मेरी योग्यता पर अपनाया।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493