मैं युनाइटेड को नहीं छोड़ना चाहता हूं : ओले

मैनचेस्टर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के केयरटेकर ओले गुनार स्लोस्कजाएर का कहना है कि वह क्लब से नहीं जाना चाहते।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओले ने कहा कि वह ग्रीष्मकालीन सत्र में क्लब को छोड़कर नहीं जाना चाहते।

ओले को पिछले साल दिसंबर में जोस मोरिन्हो को मुख्य कोच पद से हटाए जाने के बाद अंतरिम रूप से टीम का कोच बनाया गया था। बुधवार रात को न्यूकासल के खिलाफ खेले गए मैच में युनाइटेड ने 2-0 से जीत हासिल की।

ओले के मार्गदर्शन में युनाइटेड की यह चौथी जीत है। इससे पहले उसने कार्डिफ, हडर्सफील्ड और बोर्नेमाउथ के खिलाफ खेले गए मैचों में जीत हासिल की थी।

इस साल मई में युनाइटेड को छोड़ने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर ओले ने कहा, “मैं नहीं जाना चाहता हूं। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरा ध्यान अभी केवल अगले मैच पर है। अगर आप चार मैच जीत सकते हैं, तो आप इस क्लब के साथ अगले चार मैच भी जीत सकते हैं।”

प्रीमियर लीग सूची में युनाइटेड क्लब 38 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, वहीं न्यूकासल 18 अंकों के साथ 15वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493