मैं शैली की तुलना में किरदार पर अधिक ध्यान देता हूं : सनी देओल

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी नई फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने कहा कि भले ही उन्हें एक्शन हीरो का टैग दिया गया है, लेकिन वह शैली के आधार पर नहीं बल्कि कहानी और किरदार के आधार पर फिल्म चुनते हैं।

एक्शन कॉमेडी ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के बारे में पूछे जाने पर सनी देओल ने आईएएनएस से कहा, “मैं शैली की तुलना में किरदार पर अधिक ध्यान देता हूं क्योंकि फिल्म की कहानी मायने रखती है। अगर कहानी अच्छी है और किरदार अच्छी तरह लिखा गया है तो मैं इसे चुनता हूं।”

वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी ‘भैय्याजी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंदी सिनेमा में अभिनेता बनना चाहते हैं।

यह फिल्म 23 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और अमीषा पटेल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493