मैं सभी मैच जीतने के बारे में सोचता हूं : वेलवेर्द्े

बार्सिलोना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ होने वाले अहम मुकबाले से पहले एफसी बार्सिलोना के कोच एर्नेस्तो वेलवेर्दे ने कहा कि वह हर मैच जीतना चाहते हैं।

वेलवेर्दे से संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछा गया कि क्या वह एटलेटिको के खिलाफ उसी के घरेलू मैदान वांदा मेट्रोपोलितानो पर मुकाबला जीतना चाहेंगे या उसी मैदान पर 2019 में होने वाले यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब पर कब्जा करना चाहेंगे।

समाचार जऐंसी एफे के अनुसार, वेलवेर्दे ने कहा कि वह चाहते हैं कि बार्सिलोना पहले एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ जीत दर्ज करे और फिर आगे के सभी मैच जीते।

वेलवेर्दे ने कहा, “मैं बस सभी मैचों में जीत दर्ज करने के बारे में सोचता हूं। जून तक हमें सभी कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करनी है।”

उन्होंने कहा, “एटलेटिको मेड्रिड खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है और हम मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493