मैं सलमान खान का प्रशंसक हूं : उपेन पटेल

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेता उपेन पटेल ने कहा कि वह सलमान खान के प्रशंसक हैं और उन्हें सुपरस्टार की आगामी फिल्म ‘रेस 3’ का ट्रेलर बहुत अच्छा लगा।

उपेन ने गुरुवार को लोनली प्लैनेट मैगजीन इंडिया ट्रैवल अवॉर्डस 2018 के दौरान कहा, “मुझे ‘रेस 3’ का ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। मैं सलमान खान का प्रशंसक हूं, इसलिए जाहिर है कि मुझे यह पसंद आएगा। इसका ट्रेलर बहुत स्टाइलिश है, और एक्शन और वन-लाइनर्स से भरपूर है। इसलिए मुझे यह बेहतरीन लगा।”

यात्रा के शौकीन उपेन ने कहा कि उन्हें भारत सबसे अधिक पसंद है।

अपने पसंदीदा यात्रा गंतव्य के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लंदन जाना पसंद है क्योंकि मेरा परिवार वहां है और जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं लंदन जाने की कोशिश करता हूं। लंदन के अलावा, मुझे दुबई पसंद है। यह सुंदर और भारत के करीब है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे भारत सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। भारत मेरा पसंदीदा है।

लोनली प्लैनेट मैगजीन इंडिया ट्रैवल अवॉर्डस 2018 में मधु चोपड़ा, आहाना कुमरा, अथिया शेट्टी, कुणाल कपूर, साकिब सलीम, हर्षवर्धन राणे और विक्रांत मैसी जैसे सेलेब्रिटीज मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493