मैं सोच मग्न होने के चलते ड्राइव नहीं करता : सुनील

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंगलवार को बताया कि वह हमेशा सोच में डूबे होने की वजह से अपनी कार स्वयं चलाने से बचते हैं।

सुनील ने यहां मुंबई ट्रैफिक पुलिस की नई पहल की बतौर ब्रांड एंबेसडर शुरुआत करते हुए संवाददाताओं से कहा, “मैं कार नहीं चलाता। ऐसा नहीं है कि मुझे कार चलानी नहीं आती। लेकिन मैं अपनी कार ड्राइवर से चलवाने को प्राथमिकता देता हूं, क्योंकि मैं सोचता बहुत हूं।”

यह सवाल करने पर कि आप यातायात संबंधी अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं, लेकिन आपकी खुद की कार पर एक सड़क दुर्घटना मामले में फंसी हुई है? सुनील ने जवाब में कहा कि उस हादसे के वक्त वह कार में नहीं थे और यह केस अब भी चल रहा है।

मुंबई की यातायात पुलिस के अभियान के बारे में उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा सभी यातायात नियमों का पालन करने की कोशिश की है। इस पहल से हम ट्रैफिक और सड़क के बारे में जानकारी का प्रसार करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि शायद आप इस संदेश का पूरे शहर और देश में प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493