मैं हास्य कलाकार नहीं हूं : राजपाल

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने भले ही ‘डरना मना है’, ‘डरना जरूरी है’, ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ और ‘मैं, मेरी पत्नी और वो’ सरीखी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन लोग उनको हास्य कलाकार के रूप में ही पहचानते हैं।

राजपाल हालांकि अपनी इस छवि से खुश नहीं हैं।

उन्होंने आने वाली फिल्म ‘थोड़ा लुफ्त थोड़ा इश्क’ के ट्रेलर लांच पर संवाददाताओं से कहा, “हास्य कलाकार होने न होने की यह लड़ाई पिछले 10 सालों से जारी है। मैं कभी हास्य कलाकार नहीं कहलाना चाहता था, मैं हास्य कलाकार हूं भी नहीं और हास्य कलाकार की छवि में नहीं बंधना चाहता हूं।”

राजपाल खुद को ‘अभिनय का छात्र’ कहते हैं।

उन्होंने कहा, “अभिनय की यात्रा में हमें जो भी किरदार मिलता है, मैं उनको खुशी से निभाता हूं। मेरी विचारधारा दर्शकों का मनोरंजन होती है और मैं अभिनय को हास्य या किसी अन्य श्रेणी में रखने में विश्वास नहीं करता।”

फिल्म ‘थोड़ा लुफ्त थोड़ा इश्क’ में अभिनेता हितेन तेजवानी के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में नेहा पवार, संजय मिश्रा, राकेश बेदी और भविता आनंद ने भी काम किया है।

फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493