भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जनजातीय समाज के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया मनाने बड़वानी के दूरस्थ अंचल में बसे विकासखंड पाटी मुख्यालय सपत्नीक पहुँचे। वनांचल की पारंपरिक वेशभूषा पहने मुख्यमंत्री ने जनजातीस बंधुओं के साथ उल्लसित होते हुए कहा कि वे लंबे अरसे से अपने जनजातीय भाइयों से मिलने की बाट जोह रहे थे, जैसे ही कोरोना कंट्रोल हुआ, वैसे ही वे अपनों के बीच अपना भगोरिया मनाने चले आए। उन्होंने कहा कि भगोरिया में ढोल-मांदल की गूंज से चारों और उल्लास का वातावरण निर्मित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनजातीय भाइयों के साथ कदम से कदम मिलाकर लय और ताल से नृत्य भी किया।
dharmpath.com dharmpath