मैकडॉनल्ड्स जापान में हिस्सेदारी बेचेगी

टोक्यो, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां जापान में मैकडॉनल्ड्स होल्िंडग्स के एक हिस्से की बिक्री के लिए नीलामी करने जा रही है।

मैकडॉनल्ड्स होल्िंडग्स जापान में कारोबार का संचालन करती है। कंपनी ने 2015 में भी नीलामी करने का प्रयास किया था।

समाचार एजेंसी क्योदो से जुड़े सूत्र ने बताया कि कंपनी जापान में अपनी इकाई का 33 फीसदी हिस्सा बेचना चाहती है।

इन सूत्रों के मुताबिक, कारोबार का कुल मूल्य 87 करोड़ डॉलर से अधिक हो सकता है और संभावित खरीदार इंग्लैंड की पेरमिरा और बेन कैपिटल हो सकती हैं।

मैकडॉनल्ड्स ने सोमवार को चीन और हांगकांग में अपने अधिकतर हिस्से को बेचने पर सहमति जताई थी।

मैकडॉनल्ड्स होल्िंडग्स की स्थापना 1971 में की गई थी जिसमें मैकडॉनल्ड्स और जापानी कंपनी फुजिता की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी थी। फुजिता ने अपनी हिस्सेदारी 2005 में बेच दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493