मैकलीन ने म्यूजिक वीडियो के लिए पत्नी संग फिर से रचाई शादी

लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। गायक एजे मैकलीन और उनकी पत्नी रोशेल ने बैकस्ट्रीट बॉयज के एक सदस्य के नवीनतम सिंगल ‘बॉय एंड ए मैन’ के म्यूजिक वीडियो लिए अपनी शादी के लम्हों को फिर से जीया।

लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। गायक एजे मैकलीन और उनकी पत्नी रोशेल ने बैकस्ट्रीट बॉयज के एक सदस्य के नवीनतम सिंगल ‘बॉय एंड ए मैन’ के म्यूजिक वीडियो लिए अपनी शादी के लम्हों को फिर से जीया।

इस वीडियो के लिए दोनों ने कैलिफोर्निया के गोल्डन ओक रैंच के एक खेत में आयोजित समारोह में अपनी शादी के पलों को फिर से जीया। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इससे उनकी खुशियां फीकी नहीं पड़ीं।

‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, इस मौके पर रोशेल सफेद रंग गाउन पहने हुए थीं और उन्होंने बालों में फूलों का सुंदर हेयरपीस लगाया था। इस दौरान मैकलीन ने हंसते हुए कहा, “शादी के दिन बारिश होना सौभाग्य की बात है।”

दो बच्चों की मां रोशेल ने जहां यह कहा कि वीडियो फिल्माने के दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई, वहीं मैकलीन ने इस दौरान खूब आनंद उठाया। वीडियो सोमवार को रिलीज हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493