मैक्रों की पत्नी ने फ्रांस में जन्मे पहले पांडा का किया नामकरण

पेरिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों ने देश में जन्मे पहले पांडा का नाम युआन मेंग रखा है। मध्य फ्रांस स्थित एक चिड़ियाघर में यह नामकरण समारोह आयोजित हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों के साथ ब्रिगिट मैक्रों ने चार महीने के पांडा के नाम की घोषणा की।

चार अगस्त को जन्मे बेबी पांडा को अब तक मिनी युआन जी बुलाया जाता रहा था। इसके पिता का नाम युआन जी है जो अपनी मादा साथी हुआन हुआन के साथ मध्य फ्रांस के ब्यूवल चिड़ियाघर में जनवरी 2012 में आया था।

इस मौके पर ब्रिगिट ने कहा, “युआन मेंग फ्रांस-चीन की मित्रता का शानदार नतीजा है।”

उन्होंने कहा, “युआन मेंग और उसके माता-पिता दोनों देशों के परस्पर संवाद का उदाहरण हैं जो हमेशा फलदायी रहा है। सदियों से ये देश एक दूसरे से जुड़े रहे हैं और एक-दूसरे को समझते रहे हैं।”

बेबी पांडा तीन साल का होने के बाद चीन वापस लौट जाएगा। फिलहाल फ्रांस में पर्यटक 13 जनवरी से चिड़ियाघर में इस पांडा को देख सकेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493