न्यूवो लारेडो (मैक्सिको), 30 मई (आईएएनएस)। ग्रीक के फुटबाल क्लब ओलम्पिआकोस के स्ट्राइकर एलन पुलिडो का मैक्सिको में अपहरण कर लिया गया है। स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खिलाड़ी के परिवार वालों ने अधिकारियों को बताया कि हथियारों से लैस छह लोगों ने रविवार शाम के समय उन्हें पूर्वोत्तर मैक्सिको में स्थित उनके गृह नगर सियुडाड विक्टोरिया से अगवा कर लिया।
राज्य अभियोजक इस्माएल क्विंटानिला ने कहा है कि एलन (25) एक पार्टी से लौट रहे थे। तभी से वह गायब हैं और उनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।
अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस अमेरिका की सीमा के निकट बसे तामाउलिपास राज्य में एलन को ढ़ूंढ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath