मैक्सिको में बंदूकधारियों ने 8 लोगों की हत्या की

मैक्सिको, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मैक्सिको में क्विंटाना रू प्रांत के एक नगर बाकालर में बुधवार तड़के कुछ बंदूकधारियों ने गोली मारकर आठ लोगों की हत्या कर दी। प्रशासन ने बताया कि हमले में दो लोग घायल भी हो गए हैं।

क्विंटाना रू अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि सभी लोग युकाटन प्रांत के टैग के साथ एक एसयूवी में यात्रा कर रहे थे जब बंदूकधारियों ने उन्हें रोका और गोली मार दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दो घायलों को बाकलर में एक अस्पताल भेजा गया है, प्रशासन ने वहां सुरक्षा बढ़ा दी है।

कार्यालय के अनुसार, आपातकालीन कॉल सेंटर को गोलीबारी की पहली सूचना लगभग सुबह सात बजे मिली।

यह गोलीबारी लिमोनेस कस्बे और फेलीप कैरिलो प्यूटरे शहर के बीच में हुई।

आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, क्विंटाना रू में कम से कम पांच गिरोह मादक पदार्थो की बिक्री पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं।

रिसोर्ट शहरों में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं के कारण पर्यटन उद्योग पर खासा असर पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493