मैक्सिको : शिक्षकों व पुलिस की भिड़ंत में तीन की मौत

मेक्सिको सिटी, 20 जून (आईएएनएस)। मैक्सिको के ओक्साका राज्य में शिक्षकों और पुलिस के बीच हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। शिक्षक शिक्षा नीति में नए परिवर्तनों का विरोध कर रहे हैं।

अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान में राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि रविवार को ओक्साका के असंसियन नोचिक्टलन कस्बे में संघर्ष के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए।

शिक्षक संघ लोकल 22 के सदस्यों ने ओक्साका-प्यूब्ला फेडरल हाईवे पर जाम लगा दिया था, जिसको हटाने आई संघीय और राज्य पुलिस की शिक्षकों के साथ भिड़ंत हो गई।

शिक्षकों और पुलिस के बीच चले दो घंटे के हिसंक संघर्ष में दर्जनों लोग घायल हो गए।

ओक्साका पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी में छह पुलिस वाले घायल हो गए। इनमें से एक पुलिस कर्मी के सिर में गंभीर चोट आई। 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

2,00,000 सदस्यों वाला शिक्षक संघ एक शक्तिशली श्रम संगठन है। यह मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो के प्रशासन द्वारा लागू किए गए शिक्षा सुधारों का विरोध कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493