मैगी पर फिर से जांच की क्या जरूरत : नेस्ले इंडिया

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष यह सवाल उठाया कि मैगी नूडल की फिर से जांच की अनुमति क्यों दी जा रही है, जब इस तरह का एक आदेश बंबई उच्च न्यायालय पहले ही दे चुका है और प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने वाली है।

यह मामला राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग के सामने लाया गया था, जिसने करीब एक घंटे की सुनवाई के बाद कहा कि सुनवाई फिर से दो बजे अपराह्न् में शुरू होगी। न्यायमूर्ति वीके जैन और न्यायमूर्ति बीसी गुप्ता की पीठ नेस्ले इंडिया के खिलाफ क्लास एक्शन सूट की सुनवाई कर रही थी।

क्लास एक्शन सूट उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने नेस्ले द्वारा कथित तौर पर व्यापार में अनुचित तरीका अपनाए जाने पर दाखिल किया है।

नेस्ले के वकील ने कहा, “हम पिछले दिनों उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तीन प्रयोगशालाओं में नमूनों की जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए इसके समानांतर अन्य जांच की क्या जरूरत है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493