मैच स्थलों में नशीले पेय पदाथोर्ं पर प्रतिबंध लगे : फ्रांसीसी सरकार

पेरिस, 13 जून (आईएएनएस)। फ्रांस की सरकार ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियशिप 2016 के मुकाबलों का आयोजन कर रहे शहरों से स्टेडियम के आस-पास के स्थलों और ‘फैन जोन्स’ पर शराब पर प्रतिबंध की मांगग की है।

मार्सेली में शनिवार को इंग्लैंड और रूस के मुकाबले के दौरान प्रशंसकों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई थी।

दोनों टीमों के मुकाबले की समाप्ति से एक मिनट पहले से ही रूप से प्रशंसकों ने इंग्लैंड के प्रशंसकों पर पटाखे और अन्य चीजें फेंकनी शुरू कर दी थी, जिसके कारण दोनो पक्षों के बीच भिड़ंत हुई।

इसके तहत यूईएफए ने रूस के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

स्टेड वेलोड्रोम स्टेडियम में 1-1 से ड्रॉ पर पूरा हुए इस मुकाबले के बाद प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 35 लोग घायल हुए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को लेंस में होने वाले इंग्लैंड के अगले मुकाबले से पहले अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजने की पेशकश की है।

लेंस में गुरुवार को इंग्लैंड का मुकाबला टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में वेल्स से होगा।

प्रशंसकों के बीच हुई हिसंक झड़प को पूर्ण रूप से अस्वीकार्य बताते हुए फ्रांस के आंतरिक मंत्री बर्नार्ड काजेनेउवे ने कहा, “मैंने यूरो 2016 के मुकाबलों के दिन, इससे एक दिन पहले तथा ‘फैंस जोन्स’ के खुलने के दिन संवेदनशील इलाकों में नशीले पदार्थो की बिक्री, खपत और परिवहन को प्रतिबंधित करने के लिए सभी प्रकार के उपायों के इस्तेमाल के लिए कहा है।”

काजेनेउवे ने कहा कि यह प्रतिबंध सार्वजनिक स्थलों सहित सभी दुकानों पर होगा। वरिष्ठ स्थानीय अधिकारी बार और कैफे में इस प्रकार की नशीले पेय पदार्थो की बिक्री पर रोक लगा सकते हैं।

आंतरिक मंत्री ने कहा कि मार्सेली में शनिवार को हुई घटनाएं निश्चित रूप से दोनों समाजों,देश के अधिकारियों और फुटबाल को सच में पसंद करने वाले लोगों के लिए अस्वीकार्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493