मैट लाउर ने तलाक रद्द करने के लिए पत्नी को 50 लाख डॉलर की पेशकश की

लॉस एंजेलिस, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगने के बाद नौकरी से निकाल दिए जाने वाले टीवी एंकर मैट लाउर ने कथित रूप से तलाक रद्द करने के लिए अपनी पत्नी को अच्छी-खासी रकम देने की पेशकश की।

लाउर की माॉडल पत्नी एनेट रॉक ने एक समझौता साइन किया, जिसके मुताबिक, अगर वह तलाक रद्द करती हैं तो पचास लाख डॉलर की भारी रकम मिलेगी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, 2006 में रॉक जब अपनी तीसरी संतान थिज्स के साथ गर्भवती थीं तो ‘टुडे’ शो की संवाददाता नताली मोरेल्स के साथ प्रेम संबंध होने पर उन्होंने लाउर से तलाक लेने की अर्जी दाखिल की थी।

हालांकि, रॉक ने तलाक का कारण क्रूर अमानवीय व्यवहार बताया था।

रॉक ने यह दावा करते हुए कि दोनों में सुलह हो गई है, तीन सप्ताह बाद तलाक की अर्जी वापस ले ली थी।

यह जोड़ा पिछले दशक से अलग रह रहा है।

‘एनबीसी न्यूज’ के ह्यूमन रिसोर्स में एक कर्मचारी द्वारा लाउर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें (लाउर) नौकरी से निकाल दिया गया था। कर्मचारी ने उन पर 2014 में रूस में सोची शीतकालीन ओलंपिक खेलों के कवरेज के दौरान अपने होटल में देर रात में बुलाने का आरोप लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493