मैट स्मिथ को ‘स्टार वार्स : एपिसोड 9’ में मिली प्रमुख भूमिका

लॉस एंजेलिस, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ‘द क्राउन’ के अभिनेता मैट स्मिथ सुपरहिट श्रंखला ‘स्टार वार्स : एपिसोड 9’ में अभिनय करेंगे।

वेराइटी डॉट कॉम के अनुसार, श्रंखला फिलहाल इंग्लैंड में निर्माण प्रक्रिया में है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि स्मिथ श्रंखला में विद्रोहियों की तरफ होंगे या साम्राज्य की तरफ।

स्मिथ श्रंखला के कलाकारों डेजी रिडले, जॉन बॉएगा, ऑस्कर इसाक और एडम ड्राइवर के साथ-साथ नए कलाकारों केरी रसेल, रिचर्ड ई. ग्रांट, डोमिनिक मोनाघन और नाओमी एकी के साथ शामिल हो गए हैं।

बिली डी विलियम ‘लैंडो कैल्रीजियन’ का अपना पुराना किरदार निभा रहे हैं और कैरी फिशर ‘लीआ ऑर्गेना’ के किरदार में नजर आएंगी। दिसंबर 2016 में फिशर (60) का निधन हो गया था।

मार्क हामिल ‘ल्यूक स्काईवाकर’ के किरदार में नजर आएंगे।

जे.जे. अबराम ने ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकन’ का निर्देशन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493