मैडम तुसाद में बीबर का मोम का पुतला

लंदन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर का बिना शर्ट पहने हुए मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है।

उनके ‘परपज वर्ल्ड टूर’ के मद्देनजर इसे लगाया गया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रमोशनल वीडियो में बीबर का पुतला बारिश में भीगा हुआ दिखाया गया है और पाश्र्व में उनका गाना ‘सॉरी’ बज रहा है। चार महिला नर्तकियों की प्रस्तुति द्वारा इस पुतले का अनावरण करते दिखाया गया है।

मैडम तुसाद की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “बीबर (22) का पुतला बिना शर्ट का है जिसमें उनकी शानदार बॉडी आकर्षित कर रही है। बीबर के टैटू जो उनकी पहचान हैं, उन्हें भी सावधानी के साथ बनाया गया है। ड्रॉप-क्रोच शॉर्ट्स और टार्टन लांग जॉन्स के साथ सफेद बंदाना भी पहनाया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493