मैडम तुसाद संग्रहालय में जोली व पिट के पुतलों को अलग किया

लंदन, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर हस्तियों के मोम से बने पुतलों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध संग्रहालय मैडम तुसाद ने हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच अलगाव की खबर आने के बाद दोनों के पुतलों को अलग कर दिया।

मैडम तुसाद के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी बयान के मुताबिक, “इस खबर को देखते हुए जिसने मशहूर हस्तियों पर नजर रखने वाले दुनिया भर के लोगों को झटका दिया है, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमने ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के पुतलों को अलग कर दिया है।”

पोस्ट के साथ तस्वीर साझा की गई है। इसे देखकर आभास हो रहा है कि पिट और जोली के पुतलों के बीच फिल्म ‘ट्विलाइट’ के अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन के पुतले को रखा गया है।

बाद में संग्रहालय ने पुष्टि किया कि जोली के पुतले को निकोल किडमैन और पिट के पुतले को फिल्म ‘सेवन’ में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन के साथ रखा गया है।

अब अलग हो चुके इस जोड़े के पुतलों का 2013 में पिट के 50वें जन्मदिन पर अनावरण किया गया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ ने संग्रहालय के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी है कि इस जोड़ी के पुतलों को एक-दूसरे से सम्मानजनक दूरी पर रखा गया है।

हॉलीवुड की इस जोड़ी को संयुक्त रूप से ब्रैंजलिना पुकारा जाता था। मंगलवार को इस बात का खुलासा हुआ कि आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए जोली ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493