वाशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मैडम तुसाद संग्रहालय में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, यहां वर्ष 1997 में ट्रंप की पहली मोम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसी मूल प्रतिमा को अब नया लुक दिया गया है।
मैडम तुसाद वाशिंगटन के अनुसार, प्रतिमा को बनाने में 20 कलाकारों को छह महीने लगे। ट्रंप के बालों को फिर से लगाने और संवारने में पांच सप्ताह लग गए। प्रतिमा में याक के बालों का उपयेग किया गया है।
वाशिंगटन, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन और ऑरलैंडो, फ्लोरिडा को ट्रंप की नई प्रतिमा प्राप्त हुई है। इसमें ट्रंप गहरे नीले रंग का सूट, सफेद कमीज और लाल टाई पहने हुए हैं। इस प्रतिमा को व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय की तरह बनाए गए सेटअप में बुधवार को लगाया गया। उनके सूट में अमेरिकी झंडा लगाने वाला लेपल पिन भी लगाया गया है।
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की प्रतिमा शुक्रवार से देखी जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath