लॉस एंजेलिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। लास वेगास स्थित विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में मशहूर रैपर निकी मिनाज की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, निकी की प्रतिमा मंगलवार को उनके सफल गीत ‘एनाकोंडा’ की पहली सालगिरह पर संग्रहालय में शामिल हुईं।
प्रतिमा के अनावरण समारोह में प्रतिमा के चारों ओर चार डांसर दिखे। ये डांसर निकी की संगीत वीडियो ‘एनाकोंडा’ की याद ताजा करने का एक प्रयास थे।
प्रतिमा की बाईं बांह पर वैसा ही टैटू बनाया गया है, जैसा निकी की बांह पर है।
निकी (32) अपनी मोम प्रतिमा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी प्रतिमा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कोई अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कर रहे हैं। मैं इसके लिए वेगास गई थी। जन्मदिन मुबारक हो ‘एनाकोंडा।’ मैडम तुसाद मोम प्रतिमा, जिसने भी यह किया है।”
dharmpath.com dharmpath