मैडोना ने वाशिंगटन में महिला मार्च में हिस्सा लिया

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका मैडोना ने वाशिंगटन में आयोजित महिला मार्च में अचानक मौजूदगी दर्शा कर सभी को चौंका दिया।

एफे न्यूज के मुताबिक, मैडोना ने कहा कि आठ नवंबर को ट्रंप की जीत के बाद उन्हें ‘व्हाइट हाउस को ही उड़ा देने का ख्याल आया था’, लेकिन इसकी जगह उन्होंने ‘प्यार भरा व्रिदोह’ करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, “यहां से हम क्रांति और विद्रोह की शुरुआत करते हैं और महिला होने के नाते अत्याचार के इस नए युग को अस्वीकार करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हां, मैं गुस्से में हूं। हां, मैं आक्रोश से भरी हूं।”

अपने गुस्से की इसी ताकत के भाव के साथ उन्होंने ‘कैपिटल’ के समीप अपना गीत ‘एक्सप्रेस योरसेल्फ’ गाया और उस पर डांस किया, जहां तड़के से ही प्रदर्शकारी एकत्र हो रहे थे।

प्रशासन के अनुसार करीब पांच लाख लोगों ने मार्च में हिस्सा लिया।

मार्च में शामिल लोगों में पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी भी थे।

अमेरिका की कैपिटोल इमारत के पास बड़े पैमाने पर शुरू हुई रैली के बीच करीब तीन घंटे तक अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन, एशले जड और अमेरिका फरेरा के साथ ही मशहूर वृत्तचित्र निर्माता माइकल मूर समेत कई वक्ताओं ने नागरिक और मानवाधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए ट्रंप की निंदा की।

मूर ने शनिवार को प्रकाशित एक समाचार पत्र को फाड़ दिया, जिसके मुखपृष्ठ पर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की खबर थी।

इस महिला मार्च के अलावा पूरे अमेरिका में कई अन्य विरोध मार्च भी आयोजित किए गए। इसी बीच दुनियाभर के शहरों में ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493