मैडोना से प्रेरित हैं किम के सुनहरे बाल

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां का कहना है कि उन्होंने गायिका मैडोना से प्रेरित होकर अपने बालों को सुनहरे रंग में रंगवा लिया है।

वेबसाइट ‘पीपुलस्टाइलवॉच डॉट कॉम’ के अनुसार, किम ने कहा, “मेरे कंप्यूटर में सुनहरे बालों वाली मैडोना की तस्वीर हमेशा से है और मैं लंबे समय से अपने बाल उनकी तरह सुनहरे करवाने का इंतजार कर रही थी।”

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा अब पेरिस फैशन वीक से ज्यादा उपयुक्त समय इसके लिए क्या हो सकता है।”

लेकिन किम ने यह भी कहा कि मशहूर हेयर कलरिस्ट लॉरी गोड्डार्ड से बाल रंगवाने का कार्यक्रम पूर्व नियोजित नहीं था।

उन्होंने कहा, “यह अंतिम समय में लिया गया निर्णय था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493