नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भूटान के खिलाफ मैत्री मैच के लिए भारतीय फुटबाल टीम सोमवार को थिंपू पहुंच चुकी है।
दोनों देशों के बीच मैत्री फुटबाल मैच 13 अगस्त को खेला जाएगा।
भारतीय टीम के कोच स्टीफन कोंस्टैनटाइन ने कहा कि टीम को यहां के ठंडे मौसम के साथ जल्दी तालमेल बिठाने होगा।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के बयान में कोंस्टैनटाइन ने कहा, “मैं नहीं मानता की भूटान का मौसम हमारे लिए चिंता की बात है। हां यहां का तापमान भारत के इस समय के तापमान से काफी अलग है।”
उन्होंने कहा, “यहां काफी ज्यादा ठंड है, लेकिन हमें इससे सामंजस्य बिठाना पड़ेगा। अलग-अलग तरह के मौसम में खेलना अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल का हिस्सा है अंत में आप किस तरह से खेलते हैं यह बात मायने रखती है।”
भूटान इस समय 2019 एशियन कप की तैयारी कर रहा है और यह मैच इसी तैयारी का हिस्सा है।
भारती टीम :
गोलकीपर: सुब्रता पॉल, टी.पी.रेहेनेश, लक्ष्मीकांत काट्टिमानी।
डिफेंडर : संदेश झिंगान, फ्लूगांसो, कारडोजो चिंगलेसाना कोंशशाम सिंह, एईबोरलांग खोंगजी, कौशिक सरकार
मिडफील्ड : इसाक छाकठछउआक, रोवलिन बोर्जिस, धनपाल गणेश, डेविड लालरिनमुआना, विनित राय, गरमनप्रीत सिंह, प्रनॉय हाल्डर, लालनिजुआला छांगटे, जैकिचंद सिंह।
फॉरवर्ड : हालिचरण नार्जरी, जेजे लालापुख्लुआ, सुमीत पासी।
dharmpath.com dharmpath